CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने दरभंगा में दिये 3976 करोड़ रुपये का तोहफा, राघोपुर में भी करेंगे जनसभा

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा में 3976 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे. इसके बाद सीएम राघोपुर भी जायेंगे, जहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा पहुंचे. कबराघाट स्थित मिथिला संस्कृत रिसर्च इंस्टीच्यूट में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान सीएम नीतीश ने करीब 3976 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया.

इसके बाद उन्होंने मिथिला संस्कृत रिसर्च इंस्टीच्यूट में रखी बहुमूल्य पाण्डुलिपियों का निरीक्षण किया. साथ ही रिसर्च इंस्टीच्यूट परिसर का भी उन्होंने निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने दरभंगा में 3463 करोड़ 20 लाख की लागत से 94 विकास योजनाओं और 465 करोड़ 89 लाख की लागत से सिंचाई, भवन और विकास संबंधी अन्य 51 योजनाओं का शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री की तरफ से 47 करोड़ 74 लाख की लागत से सिंचाई, भवन, विद्युत और विकास संबंधी 32 योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मंत्री संजय सरावगी, मंत्री मंगल पाण्डेय, सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहें.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकताओं में खुशी की लहर रही.

दरभंगा में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मनीगाछी के राघोपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

Also Read: Bihar Ka Mausam: विजयादशमी वाले दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >