CM नीतीश ने अशोक चौधरी को दिया बड़ा टास्क, भीम संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंत्री के तारीफ में कही ये बात

CM Nitish: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने रविवार को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर भीम संवाद का आयोजन किया. पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. सीएम नीतीश ने इस कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी को अंग वस्त्र पहनाते हुए टास्क दिया.

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू सभागार में आये लोगों को कहा कि जब से हमें बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है, तभी से सभी लोगों के लिए काम किया है. हम सभी मिलकर बिहार के हित में काम करें. चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए हम लोगों ने काम किया है.

सभी के हित में काम कर रही सरकार

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हम लोग सभी के लिए काम करते हैं. आगे भी हम लोग काम करते रहेंगे. सभी जातियों के लोगों के लिए काम किया है. महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई काम किए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों में सभी जिलों में जाकर काम में जो कमी थी उसे भी देखा और जो कमी नजर आई उसे लेकर भी काम किया जा रहा है. सभी के हित में काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

अशोक चौधरी को क्या टास्क दिया

इस मौके पर नीतीश कुमार ने बिहार के मंत्री अशोक चौधरी को अपने पास बुलाया और इन कार्यों को कराने के लिए बधाई दी. मुख्यमंत्री ने मंत्री को एक टास्क भी दिया. इस दौरान अशोक चौधरी हाथ जोड़कर खड़े रहे और उन्होंने इस कार्य को करने पर अपनी सहमति दी.

सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें टास्क दिया कि देश में और राज्य में दलित समाज के लिए जो काम कर रहे हैं उनके बारे में समाज के लोगों को जाकर बताएं. एक-एक काम के बारे में जानकारी दीजिए. मुख्यमंत्री ने जब उनसे पूछा कि काम करिएगा न? तब मंत्री अशोक चौधरी सीएम नीतीश का अभिवादन करते हुए अपने स्थान पर वापस लौट गए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >