चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में जुटे NDA के बड़े नेता, नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Bihar Politics: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में एनडीए के कई बड़े नेता जुटे. इस दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर उन्हें बधाई दी.

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना स्थित अपने पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए. इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे. उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में एनडीए के अन्य कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

चिराग ने नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इफ्तार पार्टी के दौरान एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए बधाई भी दी. कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच गर्मजोशी भरा माहौल देखने को मिला.

राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत लगभग तय

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की सभी पांच सीटों पर लगभग जीत तय है. हालांकि औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है. इस चुनाव में एनडीए को कुल 202 वोट मिले, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 37 वोट ही मिल सके. नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है. कांग्रेस ने वोट नहीं देने वाले विधायकों पर कार्रवाई की बात कही है.

विजय सिन्हा का RJD-कांग्रेस पर हमला

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अपने ही विधायकों को होटल में बंधुआ मजदूर की तरह रखती है. उनके मुताबिक लोगों को मजदूरों की तरह बुलाकर होटल में रोकना राजद और कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक संस्कृति रही है.

‘भौकाल बनाने के लिए किया जाता है सब’

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह सब भौकाल बनाने के लिए किया जाता है. उनके मुताबिक इससे डर का माहौल बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता अपने ही साथियों को डरा-धमकाकर नियंत्रित रखते हैं. इसलिए ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं.

Also Read: राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, जानिए कौन चार विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >