नये सत्र से स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बच्चे, राशि स्वीकृत

नये सत्र में राज्य के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बन कर तैयार हो जायेंगे.

संवाददाता, पटना नये सत्र में राज्य के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बन कर तैयार हो जायेंगे. समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना के तहत राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी एक आइसीटी लैब और दो-दो डिजिटल स्मार्ट क्लास बनाये जायेंगे. इसी तरह कुल 14,960 स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण किया जायेगा. इसमें 6,113 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक का चयन किया गया है. इसके लिए प्रति स्कूल 2.40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी स्कूलों में नवनिर्मित आइसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के साथ नया सत्र अप्रैल से शुरू करने का लक्ष्य रखा है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के 2107 प्रारंभिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नये स्मार्ट क्लास निर्माण करने का निर्णय लिया है, जिसमें 92 टाइप चार और 535 टाइप वन के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल हैं. इसके लिए प्रति स्कूल के हिसाब में 1.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. पटना जिले में कुल 24 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >