कैंपस : पटना कॉलेजिएट स्कूल के बच्चों ने बनायी आकर्षक रंगोली

पटना कॉलेजिएट स्कूल में यूथ और इको क्लब, छात्राओं का ग्रुप कावेरी, कृष्णा, गोदावरी समूह के बीच दीपोत्सव सह- रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना

पटना कॉलेजिएट स्कूल में यूथ और इको क्लब, छात्राओं का ग्रुप कावेरी, कृष्णा, गोदावरी समूह के बीच दीपोत्सव सह- रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कावेरी समूह में सुहानी, सानवी, संजना, अनु, कसक, अनम कुमारी, एवं कृष्णा समूह में सुप्रिया, इल्मा, काजल, हयात, सबीना और गोदावरी समूह में रिंकी, दृष्टि, लजीना, मंतशा फिरोज ने प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए बेहतरीन रंगोली का प्रदर्शन किया. कला और खूबसूरती के दृष्टिकोण से निर्णायक मंडली ने तीनों समूह के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने की. कार्यक्रम में राजकीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित व क्लब के सचिव डॉ जय नारायण दुबे, अजय कुमार सिंह, नोडल शिक्षिका नवनीता भारती, तरन्नुम जहां, डॉ राखी कुमारी, वंदना भारती, आकांक्षा कुमारी, राजेश चौधरी, विनोद कुमार, एहतेशाम, डॉ संजय कुमार सिंह, विजय कुमार, सुनील कुमार झा, रेडी धर्मवीर, स्वीटी कुमारी, रागिनी शाह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >