अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर पूछा हालचाल

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम करीब साढ़े पांच अचानक जदयू प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

संवाददाता, पटना जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम करीब साढ़े पांच अचानक जदयू प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद थे. करीब 20 मिनट तक पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने और हालचाल लेने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गये. गौरतलब है कि रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन होने की वजह से शाम तक नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >