अवैध खनन की जानकारी देनेवाले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, खाते में भेजी पुरस्कार राशि

Nitish Kumar: खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है.

Nitish Kumar : पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मान किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होनेवाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलनेवाली राशि हस्तांतरित की. खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है.

पांच से 10 हजार तक मिली पुरस्कार राशि

इस कार्यक्रम के तहत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं की सूचना देनेवाले को यह राशि प्रदान की गयी है. इसके तहत ट्रैक्टर की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 5 हजार और ट्रक की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मानस्वरूप दी जा रही है. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विभाग के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम हेतु किए जानेवाले कार्य, विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक श्री विनोद दूहन उपस्थित थे.

Also Read: Pragati Yatra: बताइये और क्या करना है… नीतीश कुमार ने जीविका दीदी से मांगा आइडिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >