मल्टी लेवल पार्किंग में चालकों का हंगामा

मल्टी लेवल पार्किंग ऑटो स्टैंड में चालकों के हंगामे से बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑटो नहीं चले.

पटना. मल्टी लेवल पार्किंग ऑटो स्टैंड में चालकों के हंगामे से बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑटो नहीं चले. सुबह आठ बजे गांधी मैदान के ऑटो चालक ऑटो को लेकर जंक्शन गोलंबर के पास जमा हो गये और सवारी लेने लगे. इसकी जानकारी अन्य ऑटो चालक को हुयी तो उन्होंने भी अपना ऑटो स्टैंड के बाहर ले जाने लगे. मल्टी लेवल पार्किंग संचालन समिति के महासचिव नवीन मिश्रा, अध्यक्ष नथुनी साह, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, संयोजक जनक राय पहुंचे और यातायात संचालक को बुला कर मामले की जानकारी दी. चालकों की नाराजगी की वजह इ-रिक्शा के द्वारा जंक्शन गोलंबर के पास सवारी उठाना बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >