Challan Payment Bihar: बिहार में ट्रैफिक कैमरों से चालान कटने पर ऐसे कर सकेंगे कैंसिल, गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत

Challan Payment Bihar: बिहार में गाड़ी मालिकों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, ट्रैफिक कैमरे के जरिये अगर गलत तरीके से चालान कटता है तो उसे कैंसिल करवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है. आवेदन की क्या कुछ प्रक्रिया होगी, आइये जानते हैं...

Challan Payment Bihar: बिहार में परिवहन विभाग की तरफ से गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत दी गई है. दरअसल, ट्रैफिक कैमरों के जरिए अगर गलत तरीके से चालान कटता है तो उसे कैंसिल किया जा सकेगा. दरअसल, इसके लिए आवेदन करने की सुविधा गाड़ी मालिकों को मिलेगी. गाड़ी मालिक चालान कैंसिल करवाने के लिए संबंधित जिले के यातायात थाना में जा सकेंगे और जरूरी कागजात जमा कर चालान कैंसिल करा सकेंगे.

हर रोज मिल रहे इतने आवेदन

परिवहन विभाग की यह पहल राहत भरी मानी जा रही है. विभाग के मुताबिक ट्रैफिक कैमरे के जरिये चालान कटने के बाद काफी संख्या में पुलिस मुख्यालय में आवेदन मिल रहे हैं. हर दिन करीब 50 से भी अधिक आवेदन किये जा रहे हैं. इनमें लगभग 10 प्रतिशत आवेदन अधूरे दस्तावेजों या फिर गलत जानकारी के कारण खारिज कर दिये जाते हैं. दरअसल, हेलमेट नहीं पहनने के कारण कटे चालान को कैंसिल कराने को लेकर सबसे ज्यादा आवेदन किये जा रहे.

गाड़ी मालिक ऐसे कर सकेंगे आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गई कि चालान कैंसिल करवाने के लिए गाड़ी मालिक को यातायात थाने में आवेदन करना होता है. आवेदन के लिए चालान की कॉपी, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, गाड़ी की तस्वीर जो चालान में दर्ज किया गया और गाड़ी के आगे-पीछे दोनों की रंगीन तस्वीर देना जरूरी होगा. इसके साथ ही गाड़ी मालिक को आवेदन में चालान कैंसिल करवाने का वाजिब कारण बताना होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाता है और यातायात थाना अधिकारी ‘फॉर्म-बी’ भरकर आगे की प्रक्रिया करते हैं.

समय सीमा का रखना होगा ध्यान

नियम की माने तो, गाड़ी मालिक को यह ध्यान रखना होगा कि 90 दिनों के भीतर ही गलत चालान को लेकर आवेदन कर दें. इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े चालानों के लिए समय सीमा और कम है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मात्र 15 दिनों के अंदर ही ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी के साथ आवेदन करना होता है.

Also Read: Bihar News: बिहार में इन दो नदियों पर बनाये जायेंगे 3 नये बराज, मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया में जुटा विभाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >