पटना के न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी में महिला से चेन स्नैचिंग, विरोध करने पर 13 साल के बेटे को लात मारकर गिराया

Patna chain snatching : पटना के पाटलिपुत्र इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली. विरोध करने पर उसके 13 साल के बेटे को लात मारकर घायल कर दिया. घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna Chain Snatching : राजधानी पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार की शाम न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी की रहने वाली विशाखा कुमारी से न केवल सोने की चेन छीन ली, बल्कि विरोध करने पर उनके 13 वर्षीय बेटे को लात मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बच्चे का इलाज पाटलिपुत्र स्थित रूबन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

​ऑटो से उतरते ही घात लगाए अपराधियों ने किया हमला

​परिजनों के अनुसार, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी जी.डी. मिश्रा रोड, राम प्रसाद अपार्टमेंट निवासी विशाखा कुमारी गुरुवार की शाम करीब 7:15 बजे अपने बेटे के साथ कुर्जी से लौट रही थीं. जैसे ही वह सीआईएसएफ कार्यालय के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार करने लगीं, पहले से घात लगाए बैठे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने तेजी से उनके गले से सोने की चेन झपट ली.

​मां-बेटे ने दिखाया साहस, अपराधियों ने बच्चे को मारी लात

​पीड़िता विशाखा कुमारी ने साहस का परिचय देते हुए अपनी चेन को कसकर पकड़ लिया. इस छीनाझपटी में चेन का आधा से ज्यादा हिस्सा टूटकर अपराधियों के हाथ में आ गया.अपराधियों को भागता देख पीछे चल रहे विशाखा के 13 वर्षीय बहादुर बेटे ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की. इस पर मोटरसाइकिल के पीछे बैठे अपराधी ने बेरहमी से बच्चे की जांघ पर तेज लात मार दी, जिससे बच्चा दर्द से कराहते हुए वहीं सड़क पर गिर गया. इसके बाद दोनों अपराधी तेजी से अल्पना मार्केट की तरफ फरार हो गए. ​

Patna chain snatching : पुलिस जांच में जुटी

​घटना के तुरंत बाद महिला ने फोन कर अपने पति को सूचना दी. पति ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय थाने को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची.परिजनों ने घायल बच्चे को आनन-फानन में रूबन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.पीड़िता ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Also Read :


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >