पिस्टल के साथ चेन स्नैचर गिरफ्तार, ज्वेलरी भी बरामद

कदमकुआं थाना की पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना करने वाले दो स्नैचर को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, पटना कदमकुआं थाना की पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना करने वाले दो स्नैचर को गिरफ्तार किया है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एएसपी दीक्षा ने बताया कि बीते आठ मई को कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक महिला से पता पूछने के बाद स्कूटी सवार दो अपराधियों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो स्कूटी सवार अपराधियों की पहचान हुई. इसके बाद बीते शुक्रवार को पुलिस ने सैदपुर नहर के पास से दोनों स्नैचरों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में नालंदा निवासी विक्की कुमार और गयाजी के बेला निवासी संजय साह शामिल है. दोनों वर्तमान में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के भागीरथी लेन के रहने वाले है. इन आरोपितों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, स्कूटी, तीन अंगूठी, एक सोने की चेन बरामद की है.

चोरों से चोरी का मोबाइल खरीदने वाला बिचौलिया गिरफ्तार

इधर, कदमकुआं थाना की पुलिस ने बीते दिनों दस चोरी के मोबाइल बरामद किया था. मामले में छानबीन करने के दौरान पता चला कि चोरी का मोबाइल खरीदने वाला एक बिचौलिया आशुतोष है. चोरों से मोबाइल खरीद कर वह किसी और को बेचता है. इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद आशुतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >