सीबीएसइ : इंग्लिश के प्रश्न पत्र को छात्रों ने बताया आसान, कहा यह स्कोरिंग साबित होगा
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ की ओर से शनिवार को 10वीं के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा में विद्यार्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया था. शहर के बेली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय से परीक्षा देकर लौटते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि सवाल का स्तर आसान था. छात्रों ने बताया कि सवालों के जवाब लिखने में कोई परेशानी नहीं हुयी. ज्यादातर सेक्शन में पूछे गये सवाल को हल करना आसान था. वहीं कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि ग्रामर सेक्शन में रिपोर्टेड स्पीच से जुड़े कुछ सवाल मुश्किल थे. इस सेंटर से परीक्षा देकर लौटते हुए अधिकतर विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया. विद्यार्थियों ने कहा कि यह विषय स्कोरिंग साबित होगा. वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की फैशन स्टडीज के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गयी. हालांकि फैशन स्टडीज के विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही. अब बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की 23 फरवरी को भाषा विषय और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 26 फरवरी को ज्योग्राफी विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.