सीबीएसइ : तीन मार्च को आयोजित होने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि में बदली

सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए संशोधित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. संशोधित शेड्यूल के अनुसार तीन मार्च को होने वाली परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है.

संवाददाता, पटना सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए संशोधित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. संशोधित शेड्यूल के अनुसार तीन मार्च को होने वाली परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है. बदले हुए शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षा जो पहले तीन मार्च को होने वाली थी, अब 11 मार्च को होगी. वहीं, 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए तीन मार्च को होने वाली परीक्षा को एक महीने से ज्यादा के लिए टाल दिया गया है और अब यह 10 अप्रैल को होगी. सीबीएसइ ने साफ किया है कि तीन मार्च के अलावा किसी और सब्जेक्ट की परीक्षा को रीशेड्यूल नहीं किया गया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि 12वीं के लिए, तीन मार्च से रीशेड्यूल की गयी परीक्षा लीगल स्टडीज की है, जो अब 10 अप्रैल को होगी. वहीं 10वीं की कई भाषा और इलेक्टिव पेपर जो पहले तीन मार्च को होने वाले थे, उन्हें भी रीशेड्यूल किया गया है. इनमें तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, भाषा मेलायु, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी शामिल हैं. बोर्ड ने कहा कि यह फैसला एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों से लिया गया है. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल में बाकी सभी परीक्षाएं पहले से जारी प्लान के अनुसार ही होंगी. बोर्ड ने स्कूलों को बताया है कि डेटशीट में उसी हिसाब से बदलाव किया जा रहा है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, बदली हुई परीक्षा की तारीखें भी उन पर लिखी होंगी. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे इस अपडेट को स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के साथ जल्द से जल्द शेयर करें ताकि कैंडिडेट्स बिना किसी कन्फ्यूजन के अपनी तैयारी कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >