सीबीएसइ : कंपलसरी सब्जेक्ट का कोड भरते समय खास ध्यान रखने का दिया निर्देश

बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की एलओसी में सब्जेक्ट कोड को ध्यान भरने का निर्देश दिया है.

-कोड गलत होने पर बदल जायेगा सब्जेक्ट

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से सभी एफिलिएटेड स्कूल को कंपलसरी सब्जेक्ट कोड को भरते समय खास ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है. कोड गलत भरने पर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का सब्जेक्ट भी बदल जायेगा. बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की एलओसी में सब्जेक्ट कोड को ध्यान भरने का निर्देश दिया है. इसके लिए विषयों की कोड की सूची भी जारी की गयी है. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि एलओसी में नाम, जन्मतिथि समेत अन्य डिटेल को ठीक ढंग से भरने का निर्देश दिया गया है. इसमें खास ख्याल सब्जेक्ट कोड को भरते समय रखने को कहा गया है. कई बार सब्जेक्ट कोड गलत हो जाने पर विद्यार्थियों की परीक्षा में सब्जेक्ट बदल जाता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानियों के मद्देनजर सही सब्जेक्ट कोड भरने का निर्देश दिया गया है.

कक्षा 10वीं के सब्जेक्ट कोड

विषय- सब्जेक्ट कोड

हिंदी ए- 0002

हिंदी बी- 085

उर्दू ए कोड- 003

उर्दू बी- 303

मैथ्स स्टैंडर्ड- 041

मैथ्स बेसिक- 241

कक्षा 12वीं के सब्जेक्ट कोड

विषय- सब्जेक्ट कोड

हिंदी कोर- 302

हिंदी इलेक्टिव- 002

इंग्लिश कोर- 301

इंग्लिश इलेक्टिव- 001

संस्कृत कोर- 322

संस्कृत इलेक्टिव- 022

उर्दू कोर- 303

उर्दू इलेक्टिव- 003

मैथ्स- 041

एप्लाइड मैथ- 241

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >