CBSE 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा: 15 जुलाई को एग्जाम, अब तक नहीं शुरु हुई आवेदन, छात्र परेशान

CBSE Compartment Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं होने से छात्र और अभिभावक परेशान हैं. बोर्ड के तय कार्यक्रम के अनुसार जून के पहले सप्ताह से आवेदन और लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) की प्रक्रिया शुरू होनी थी.

CBSE Compartment Exam 2026: CBSE 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को आवेदन प्रक्रिया का इंतजार है. बोर्ड की ओर से अभी तक आवेदन की तारीख और प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

जून के पहले सप्ताह में शुरू होनी थी प्रक्रिया

बोर्ड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरू होनी थी. लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं होने से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की चिंता बढ़ गई है.

CBSE Compartment Exam 2026: 15 जुलाई को आयोजित होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

CBSE ने पहले ही 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी थी. बोर्ड के अनुसार परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. हालांकि अभी तक परीक्षा से जुड़ा विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

जल्द जारी होगा परीक्षा शेड्यूल

CBSE की ओर से बताया गया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा. इसके बाद छात्रों को आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

छात्रों और अभिभावकों को इंतजार

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में देरी के कारण छात्र लगातार बोर्ड के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा की तारीख नजदीक आने के कारण आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

ALSO READ: पटना में मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले दो दिनों में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, खुश होंगे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >