सीबीएसइ : बुजुर्गों के सम्मान व कल्याण के लिए बच्चों को दिलायी जायेगी शपथ

बोर्ड की ओर से सभी स्कूल के प्राचार्यों को पत्र जारी कर इसका निर्देश दिया गया है.

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों के विद्यार्थियों में बुजुर्गों के सम्मान और कल्याण की भावना विकसित करने के लिए शपथ दिलायी जायेगी. बोर्ड की ओर से सभी स्कूल के प्राचार्यों को पत्र जारी कर इसका निर्देश दिया गया है. एकल परिवारों के बढ़ते चलन और सामाजिक गतिशीलता में बदलाव के साथ, यह आवश्यक है कि हम पीढ़ियों के बीच आपसी सम्मान और समझ की संस्कृति को बढ़ावा दें. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेइ) ने अपनी एजिंग विद डिग्निटी पहल के माध्यम से देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सम्मान के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है. इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को सपथ लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >