सीबीएसइ : बच्चों को एंटी डोपिंग के प्रति किया गया जागरूक

बोर्ड की ओर से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए विशेष ऑनलाइन सत्रों का शेड्यूल जारी किया है

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से स्कूली बच्चों में खेल में पारदर्शिता बरतने और एंटी डोपिंग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित करने की घोषणा की गयी है. बोर्ड की ओर से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए विशेष ऑनलाइन सत्रों का शेड्यूल जारी किया है. यह पहल नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) और एनसीइआरटी के सहयोग से शुरू की गयी है. ऑनलाइन सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक खेल भावना, नशामुक्त खेल संस्कृति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की समझ विकसित करना है. नाडा-एनसीइआरटी टीवी के इन लाइव सेशनों में खेलों में लिंग समानता, डोपिंग के खतरे और खिलाड़ियों के अधिकारों जैसे विषय शामिल हैं. सीबीएसइ ने सभी स्कूलों से इन सत्रों के लिंक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच शेयर करने का निर्देश दिया है. सीबीएसइ के सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्कूल इन सत्रों को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाएं ताकि वे डोपिंग के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य जोखिम और फेयर प्ले के महत्व को समझ सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >