BPSC Protest: बीपीएससी कार्यालय के बाहर फिर जमा हुए अभ्यर्थी, पोस्टर और बैनर लेकर कर रहे प्रदर्शन

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं.

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. उनकी मुख्य मांग 70वीं पीटी परीक्षा को स्थगित करना है. प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर हैं, जिन पर विभिन्न नारे लिखे हुए हैं.

पोस्टर पर लिखा है, आर या पार रिजल्ट दो इस बार…

एक पोस्टर पर लिखा है, ‘आर या पार, रिजल्ट दो इस बार,’ जबकि एक अन्य पर लिखा है, ‘नहीं चलेगी लेटलतीफी.’ एक बड़ा बैनर बीपीएससी दफ्तर के बाहर लगे गेट पर लटकाया गया है. जिस पर लिखा है, ‘बिहार राज्य सी.आई.टी.एस प्रशिक्षित अनुदेशक अभ्यर्थी संघ प्रदेश इकाई-पटना (बिहार)के तत्वाधान में बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा अनुदेशक भर्ती में की जा रही विलंब के विरोध में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन.’

Also Read: बिहार के पांच यूनिवर्सिटी में नहीं बंटेगा वेतन, शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही पर लिया एक्शन

छात्रों के समर्थन में खड़े हुए कई नेता

इस मुद्दे ने राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित किया है और कई नेताओं ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में बयान दिए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सभी अभ्यर्थियों के समर्थन में अपनी बातों को रखा है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोग इस मामले पर फैसला लेगा. वहीं आयोग ने पहले ही कह दिया है कि छात्रों की मांगें जायज नहीं हैं और 70वीं पीटी परीक्षा रद्द नहीं की जा सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >