Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, युवाओं के साथ सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है खास गिफ्ट

Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की आज बड़ी बैठक बुला ली है, जिस पर हर किसी की निगाहें टिक गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि, इस बैठक में युवाओं के नौकरियों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों को खास तोहफा मिल सकता है.

Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है. बैठक को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हुई है. बता दें कि, करीब 20 दिनों के बाद यह बैठक हो रही है, जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि, कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक आज शाम 4 बजे होगी. बैठक में युवाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ा निर्णय लिया जा सकता है.

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा तोहफा

बता दें कि, बैठक में बिहार के कई विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है. इस बैठक के दौरान खास तौर पर बिहार सरकार के करीब 10 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते डीए में वृद्धि के फैसले पर मुहर लगा सकती है. याद दिला दें कि, पिछले दिनों जब 25 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी, तो उसमें डीए को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया था, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि, इस बार कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है.

युवाओं के लिए भी लिया जा सकता है बड़ा निर्णय 

इधर, कहा जा रहा है कि, अगर सरकारी कर्मचारियों के डीए में वृद्धि होती है, तो यह उनके लिए बड़ी राहत होगी और सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. इसके अलावा युवाओं के लिए नौकरी पर भी चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है. जरअसल, नीतीश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरियों और 34 लाख रोजगार देने का वादा कर चुकी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, कैबिनेट की बैठक में युवाओं को भी बेहद खास तोहफा मिल सकता है. 

Also Read: जरूरी खबर: बिहार सरकार ने वापस लिया आदेश, अब कर्मचारी और पुलिसकर्मी ले सकेंगे छुट्टी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >