गुजरात में क्लर्क की नौकरी, कई बार टूटा हौसला, BPSC में बने अधिकारी, जानिए पवन कुमार की संघर्ष भरी कहानी

BPSC Success Story: अररिया के नरपतगंज प्रखंड के स्वालदह मझुआ गांव निवासी पवन कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए राजस्व अधिकारी (RO) पद पर जगह बनाई है. वर्तमान में वह गुजरात में आयकर विभाग में कर सहायक के पद पर कार्यरत हैं.

BPSC Success Story: पवन कुमार के पिता विजय रामदास छोटे किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. साधारण ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे बढ़ने का सपना नहीं छोड़ा.

कई असफलताओं के बाद मिली मंजिल

पवन ने बिहार SI परीक्षा तीन बार पास की, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका. 67वीं BPSC में कुछ अंकों से मुख्य परीक्षा का मौका छूट गया. वहीं 68वीं और 69वीं BPSC में भी बेहद कम अंतर से सफलता हाथ से निकल गई. लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने प्रयास जारी रखा.

BPSC Success Story: दिन में नौकरी, रात में पढ़ाई

गुजरात में नौकरी के साथ BPSC की तैयारी करना आसान नहीं था. दिनभर कार्यालय का काम करने के बाद रात में पढ़ाई करनी पड़ती थी. सीमित समय और सेल्फ स्टडी के सहारे उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी.

माता-पिता की सेवा और समाज के लिए काम करने की इच्छा बनी प्रेरणा

बिहार से दूर नौकरी करने के दौरान माता-पिता की बढ़ती उम्र और खराब सेहत की चिंता हमेशा बनी रही. इसी कारण बिहार में रहकर परिवार और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

युवाओं को दिया संघर्ष का संदेश

पवन अपनी सफलता का श्रेय मां, परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और ईश्वर को देते हैं. उनका कहना है कि असफलता से घबराने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर लगातार मेहनत करनी चाहिए. मेहनत और धैर्य के साथ किया गया प्रयास एक दिन जरूर सफल होता है.

ALSO READ: BPSC 70th Result: पहले असिस्टेंट कमिश्नर, अब SDM बनीं श्रद्धा पांडेय, जानिए BPSC टॉपर का पूरा सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >