BPSC Protest: पटना में जमा हो रहे BPSC कैंडिडेट्स, बीजेपी दफ्तर की बढ़ाई गई सुरक्षा

BPSC 70th Exam: बिहार में BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर से पटना में हजारों अभ्यर्थी प्रदर्शन करने जा रहे हैं. जिसको लेकर बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

BPSC 70th Exam: बिहार में BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर से पटना में हजारों अभ्यर्थी प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें परीक्षा रद्द कराने की मांग की जाएगी. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है और आयोग ने गलत आंसर को भी सही बताया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आयोग ने परीक्षा केंद्रों में धांधली की जांच नहीं की है और न ही अभ्यर्थियों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई की है. इस वजह से अभ्यर्थी परीक्षा रद्द कराने और फिर से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं.

31 जनवरी को सुनाया जाएगा फैसला

इस मामले में पटना हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है. जिसमें कल यानी 31 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा. हाईकोर्ट ने BPSC को 30 जनवरी से पहले एफिडेविट देने को कहा है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आयोग सभी 912 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द करे और फिर से परीक्षा कराए. इस मामले में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इधर, BPSC अभ्यर्थियों को देखते हुए पटना में बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है.

Also Read: बिहार के इस पुल पर दो दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए क्या है वजह…

13 दिसंबर से गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं छात्र

बता दें कि BPSC 70वीं री-एग्जाम को लेकर अभ्यर्थी पिछले 49 दिन से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं. 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा सेंटर में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया था. जिसके बाद इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई गई थी. हालांकि, अभ्यर्थी पूरे सेंटर की परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं. छात्रों का कहना है कि आयोग सभी 912 सेंटर की परीक्षा रद्द कर री-एग्जाम कराए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >