पांच दिनों से लापता युवक का शव पानी टंकी से हुआ बरामद

नौबतपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे से बुधवार को पानी टंकी से 18 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है.

प्रतिनिधि, नौबतपुर

नौबतपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे से बुधवार को पानी टंकी से 18 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही घटनास्थल से स्मैक व नीडल्स भी बरामद हुई है. मृतक पिछले पांच दिन से घर से लापता था. परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है. मृतक रितेश कुमार नौबतपुर के अमरपुरा भवानीचक निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र था. बताया जाता है कि रितेश 16 अगस्त से घ��� से लापता था. इसी बीच बुधवार को नौबतपुर प्रखंड कार्यालय स्थित एक पानी टंकी से बरामद हुआ. रितेश की शव की बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे व फूट-फूटकर रोने लगे.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संभावना जतायी जा रही है कि अधिक नशा करने से उसकी मौत हुई है. वहीं फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >