Nowcast Bihar: बिहार के 50 से ज्यादा ब्लॉक में अगले 3 घंटे बारिश-वज्रपात की चेतवानी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के 50 से ज्यादा ब्लॉक में अगले 3 घंटे के दौरान बारिश, मेघगर्जन की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

Nowcast Bihar: बिहार के सभी जिला के लोग इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहे हैं. सुबह में ही तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है. पूरे दिन लोग परेशान रह रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने के बाद ही इससे राहत मिल पाएगी. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 50 से ज्यादा ब्लॉक में येलो अलर्ट जारी किया है.

किन इलाकों के लिए अलर्ट जारी हुआ

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के रंगरा चौक, खरीक, नवगछिया, कुर्सेला, परबत्ता, नारायणपुर, बिहपुर, गोगरी, आलमनगर, चौसा, समेली, रुपौली, पुरैनी, कोढ़ा, भवनपुर, बेलदौर, किशनगंज, बनमा ईटहरी, सोनबरसा, ग्वालपाड़ा, फलका, धमदाहा, बिहारीगंज, पूर्णिया पूर्व, बरहरा, कृत्यानंद नगर, पतरघट, सौर बाजार, मुरलीगंज, मधेपुरा, घैलाढ़, सिंघेश्वर, कसबा, बनमनखी, श्रीनगर, जलालगढ़, अमौर, कुमारखंड, रानीगंज, भरगामा, शंकरपुर, गम्हरिया, सुपौल, त्रिवेणीगंज, पीपरा, किशनपुर, प्रतापगंज, जोकीहाट, अररिया, पालासी, छातापुर, फोर्ब्सगंज, कुर्साकटा, सिकटी, नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, बसंतपुर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) चलने की संभावना जताई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मॉनसून पर आया नया अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में प्रवेश करने की संभावना है. फिलहाल बिहार में गर्म और उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, सुपौल, किशनगंज, बेगुसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >