संवाददाता,पटना बिहार भाजपा कोर कमेटी की गुरुवार की देर शाम प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय और सांसद डाॅ संजय जायसवाल शामिल हुए. कोर कमेटी की बैठक में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा हुई. विधानसभा चुनाव की तैयारी और इसकी तैयारी के लिए संगठन को और धारदार बनाने पर चर्चा हुई. आनेवाले दिनों में पार्टी कई कार्यक्रमों को लेकर आमलोगों के बीच जायेगी. बूथ कमेटी के कामकाज की माॅनीटरिंग और संगठन के पदों को जल्द भरे जाने पर भी कोर कमेटी ने विस्तार से चर्चा की. संगठन के खाली पद भरे जायेंगे नये प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पांच प्रदेश महासचिव और करीब 12की संख्या में उपाध्यक्ष, 12 मंत्री, कोषाध्यक्ष , कार्यालय मंत्री समेत सभी जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी बनाये जाने हैं. सात मोर्चा युवा, ओबीसी, एससी, एसटी अल्पसंख्यक और किसान व महिला मोर्चा के विभिन्न पदों को भरा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
