बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

Rajya Sabha Election BJP Candidate List: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार को बिहार से उम्मीदवार बनाया है.

Rajya Sabha Election BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए नामों की सूची जारी की है. जिसमें बिहार से ये दो नाम शामिल हैं.

केंद्रीय चुनाव समिति ने जारी की सूची

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए गए. पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि राज्यसभा चुनाव को वह रणनीतिक नजरिए से देख रही है. बिहार में संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक संदेश दोनों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

कौन हैं शिवेश कुमार?

शिवेश कुमार 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम से लड़े थे. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वे भाजपा के समर्पित और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं. दलित (अनुसूचित जाति) समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र हैं शिवेश

शिवेश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मुन्नी लाल के पुत्र हैं. मुन्नी लाल सासाराम से तीन बार सांसद रहे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी बने थे. शिवेश राम अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

शिवेश कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं. संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है. प्रदेश स्तर पर भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने क्या कहा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए राज्यसभा की पांचों सीटों पर नामांकन करेगा. उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नामांकन करेंगे. वहीं भाजपा से शिवेश कुमार भी नामांकन करेंगे.

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के 2, जदयू के 2 और रालोमो के 1 उम्मीदवार मैदान में होंगे. सभी उम्मीदवार 5 मार्च को नामांकन करेंगे.

Also Read: नितिन नवीन के समारोह में कुर्ता फाड़ होली, पटना में ‘राम खेले होली…’ पर झूमे बीजेपी कार्यकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >