सौगात-ए-मोदी से बीजेपी ने दिया ये मैसेज, मंगल पांडेय बोले- पीएम सबके साथ

Saugat e Modi: भारतीय जनता पार्टी ने रमजान के मौके पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों से जोड़ने का अभियान तैयार किया है. इस अभियान के तहत ईद पर मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी किट दी जाएगी.

Saugat e Modi: बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को ईद के अवसर पर भाजपा द्वारा दी जाने वाली ‘सौगात-ए-मोदी’ को लेकर कहा कि इसका मैसेज साफ और स्पष्ट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ तो सबका जो साथ है, यही है. हम सबके साथ हैं. सभी धर्म के लोगों की खुशी में हम उनके साथ हैं.

सभी भारतवासी पीएम मोदी के परिवार के सदस्य: पांडे

मंगल पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “ईद के अवसर पर अल्पसंख्यक परिवारों को प्रधानमंत्री अपनी सौगात भेज रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी तो बार-बार कहते हैं कि 140 करोड़ भारतवासी उनके परिवार के सदस्य हैं. जब, जहां खुशी होती है, प्रधानमंत्री मोदी शरीक होते हैं.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कांग्रेस-राजद पर क्या बोले पांडेय

मंगल पांडेय ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद के बीच खींचतान पर कहा कि यह उनकी आपस की लड़ाई है. यह चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है. अंततः कांग्रेस कुछ भी बोल ले, लेकिन यह कांग्रेस की मजबूरी है. होना वही है, जो राजद के लोग चाहेंगे. कांग्रेस की इतनी ताकत नहीं है कि वह राजद के सामने खड़े होकर बात कर सके.

इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

स्वास्थ्य विभाग पर क्या बोले

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एक महीने के अंदर 19 हजार से ज्यादा नियुक्तियों का विज्ञापन निकाला गया है, जिससे आम लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. अभी और भी नर्सों का विज्ञापन निकलने वाला है. विभाग द्वारा नियुक्तियों को निकालकर रिक्त पदों को लगातार भरने का काम हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >