बिहार की बालक और बालिका टीम ने नेशनल स्कूल रग्बी प्रतियोगिता पर किया कब्जा

पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 27-28 अप्रैल तक आयोजित नेशनल स्कूल रग्बी अंडर-17 प्रतियोगिता 2023-24 में बिहार की बालक और बालिका टीम चैंपियन बनी.

पटना. पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 27-28 अप्रैल तक आयोजित नेशनल स्कूल रग्बी अंडर-17 प्रतियोगिता 2023-24 में बिहार की बालक और बालिका टीम चैंपियन बनी. बालक वर्ग में बिहार ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 29-00 से हराया. सेमीफाइनल में मणिपुर को 25-07 से हरा कर फाइनल में पहुंचा. फाइनल में ओडिशा को 17-12 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया. वहीं, बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बिहार ने आइपीएससी को 46-00 से पराजित किया. सेमीफाइनल में राजस्थान को 55-00 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में ओडिशा को 36-05 से हरा कर बिहार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया. बिहार टीम के खिलाड़ियों को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य व रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष संजय प्रकाश मयुख, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, निदेशक सह सचिव पंकज राज, पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >