नेशनल स्कूल गेम्स रग्बी में बिहार ने जीता दोहरा खिताब

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स रग्बी अंडर-17 के बालक और बालिका वर्ग मेें बिहार की टीम चैंपियन बनी.

पटना. पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स रग्बी अंडर-17 के बालक और बालिका वर्ग मेें बिहार की टीम चैंपियन बनी. बालिका वर्ग के फाइनल में बिहार की टीम ने ओडिशा को 17-00 से हराकर खिताब जीता. वहीं, बालक वर्ग में भी ओडिशा को 17-10 से हराकर बिहार की टीम विजेता बनी. दोनों वर्ग में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश भर के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों और प्रशिक्षक ने हिस्सा लिया. इससे पहले 25 दिसंबर को पटना में आयोजित अंडर-19 रग्बी के बालिका वर्ग में बिहार की टीम विजेता बनी थी. बालक वर्ग में बिहार उप विजेता बना था. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर बिहार रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति, एसजीफआइ लखनऊ के फील्ड ऑफसर प्रेमचंद भारती, एसजीफआइ के पर्यवेक्षक राणा एसके सुमन मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >