Bihar Weather: अगले तीन दिन बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किए पूर्वानुमान में बताया कि अगले 72 घंटे के दौरान यहां बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है. तीनों दिन बिहार के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार में 27 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मध्य और दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है.


27 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट

27 जुलाई को उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में खराब मौसम रहने की चेतावनी है.

दक्षिण-पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भी हवाओं के साथ बिजली चमक सकती है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम साफ रहेगा.

28 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

28 जुलाई को भी बिहार के बड़े हिस्से में मौसम खराब रहेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा और खगड़िया में बादल गरजने और हवा चलने का येलो अलर्ट है.

दूसरी तरफ सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल और बेगूसराय में मौसम पूरी तरह शांत रहने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

29 जुलाई को राज्यभर में दिखेगा असर

29 जुलाई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर को छोड़कर पूरे बिहार में यलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तेज बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:  तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़की रोहिणी, तेजस्वी यादव बोले- कल तक रिहा करो वरना होगा आंदोलन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >