Bihar Weather: बिहार में और गिरेगा पारा, देखिए वीडियो कब तक पड़ेगी हड्डी गला देने वाली ठंड?

Bihar Weather मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. वहीं, 10 जनवरी से एक नया परिसंचरण विकसित होने की संभावना बतायी जा रही है.

Bihar Weather पटना और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली. धुंध और कोहरे के कारण लोगों को पूरे दिन ठंडक का एहसास होता रहा. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगर दिन में हल्की धूप होती भी है, तो अधिकतम तापमान में कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा. अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मंगलवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़े… Bihar Weather: इस दिन तक बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने शेयर किया कितना गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >