Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 3 घंटे इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: राजधानी पटना में अचानक मौसम ने करवट ले लिया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई. पटना को अचानक काले बदलों ने घेर लिया, जिसके बाद तेज हवा चलने लगी. उसके बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. इसके साथ ही अब कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया.

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले लिया है. इस बीच राजधानी पटना को काले-काले बादलों ने घेर लिया. तेज हवा चलने लगी, जिसके बाद झमाझम बारिश हुई. देखते ही देखते मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि, सुबह-सुबह राजधानी पटना में धूप खिली हुई थी. उमस वाली गर्मी से लोग परेशान थे. लेकिन, अचानक मौसम ने करवट ले लिया. देखते ही देखते काले बादल छा गए और तेज आंधी के बाद जमकर बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. उन जिलों में बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट

जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल है- गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, कैमूर, सुपौल, जहानाबाद, रोहतास. बता दें कि, इन जिलों में बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि, दूसरी ओर कुछ जिलों में लोगों को तपिश वाली गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ेगी. कहीं तेज बारिश तो कहीं धूप से लोग परेशान होंगे.

मानसून पर लगा ब्रेक

इधर, बता दें कि, बिहार में मानसून की दस्तक पर फिलहाल विराम लग गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून पिछले छह दिनों से पश्चिम बंगाल में ही अटका हुआ है. इसकी वजह पश्चिम से आने वाली पछुआ हवाओं का प्रबल हो जाना है, जो मानसूनी पूर्वा हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रही हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं सक्रिय नहीं होंगी, तब तक मानसून के बिहार में प्रवेश की संभावना कम है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाला वीडियो तेजप्रताप यादव ने किया शेयर, बढ़ा दी टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >