बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों को अगले 48 घंटे में राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है. हालांकि रोहतास, भोजपुर और बक्सर के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस का असर अभी भी बना रह सकता है.

रविवार को और तेज होगा मानसून (Bihar Monsoon Update)

28 जून को मौसम में और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कई जगह 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

29 जून को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

29 जून को भी मौसम विभाग की ओर से पटना समेत पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है.

गर्मी से मिलेगी राहत

लगातार बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मानसून हो रहा है मजबूत

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून बिहार के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है. बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण इसकी गतिविधियां अब और मजबूत होंगी. अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में नहीं रहने की सलाह दी है. गरज-चमक और आकाशीय बिजली के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें.

Also Read: बिहार में 2000 पदों पर होगी मत्स्य सहायकों की बहाली, जानें योग्यता, वेतन और कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >