बिहार में तेज आंधी और झमाझम बारिश से दिन में ही छाया अंधेरा, IMD ने 8 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश हुई. काले बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया. मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में शुक्रवार 29 मई को मौसम ने अचानक करवट ले ली. पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए. देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बक्सर, भागलपुर, सीवान, छपरा और सीमांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई.

वहीं बांका, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा और सुपौल जिले में अगले दो से तीन घंटे में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश और तेज हवाओं के कारण पिछले 10 दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. कई जिलों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया.

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 31 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. विभाग ने लोगों को ठनका और तेज आंधी से सतर्क रहने की सलाह दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि आज पूरे दिन बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवा का असर बना रहेगा.

50 से 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी

बारिश के साथ कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चली. तेज हवा और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कई जगह लोगों ने घरों में पंखे तक बंद कर दिए. एहतियात के तौर पर कई जिलों में बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई.

कैमूर और गया में सबसे पहले बदला मौसम

कैमूर और गया जिले में सबसे पहले मौसम ने करवट ली. सुबह के समय अचानक घने बादलों ने आसमान को ढक लिया और तेज बारिश शुरू हो गई. गया शहर में सुबह सात बजे के बाद ही दिन में रात जैसा नजारा देखने को मिला. गुरुआ, इमामगंज और गुरारू समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. कैमूर में भी तेज गर्जन और चमक के साथ करीब 45 मिनट तक बारिश हुई.

वैशाली, सीवान और हाजीपुर में भी जोरदार बारिश

वैशाली और हाजीपुर में सुबह-सुबह घने बादल छा गए. थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. सीवान जिले में भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई. मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली. घने बादलों की वजह से सुबह का समय रात जैसा नजर आने लगा.

इन जिलों में भी हुई बारिश

पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और छपरा समेत राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है.

Also Read: बिहार में अब आसमान से रखी जाएगी पुलों पर नजर, इजराइल के विशेषज्ञों से हो रही बात, जानिए सम्राट सरकार का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >