बिहार में आज दिन में लू का अलर्ट, शाम होते-होते मौसम लेगा यू-टर्न, चलेगी तेज धूल भरी आंधी

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों लोग तपती गर्मी से परेशान हैं. आज भी दिन में लू चलने की संभावना है. लेकिन शाम-शाम तक मौसम यू-टर्न ले सकता है. मौसम विभाग की माने तो, कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है.

Bihar Weather Update: बिहार में तेज गर्मी का प्रकोप लोग फिलहाल झेल रहे. सुबह-सुबह ही धूप खिल जा रही और 11-12 बजे तक तीखी धूप होने की वजह से ज्यादातर लोग घर में बंद हो जा रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. विभाग की माने तो, राज्य में सोमवार तक 13 से अधिक जिलों में हीटवेव से लोग परेशान रहेंगे.

इन जिलों में 44 डिग्री तक रह सकता है तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना, गयाजी, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में दिन का तापमान 40 से 44 डिग्री तक रहने की संभावना है. इन जिलों में एक दो जगहों पर दोपहर से शाम के दौरान तेज धूल भरी तेज आंधी चलने की संभावना है.

इन जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शाम होते-होते कई जिलों के मौसम में बदलाव की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई है.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी भाग के कुछ जगहों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहने की संभावना है. जबकि अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को सबसे अधिक तापमान डेहरी में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया. पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, गयाजी 43.2 डिग्री, रोहतास के बिक्रम गंज में 40.9 डिग्री, शेखपुरा 40.8 डिग्री दर्ज किया गया. साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज समेत एक या दो जगहों पर बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा.

Also Read: बिहार में वंदे भारत के बाद अब अवध एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >