Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग की ओर से डबल अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में फिलहाल लू जैसी स्थिति बनी हुई है जबकि कुछ जिलों में हल्की आंधी-बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. इस तरह से आज मौसम का दोहरा मिजाज देखने के लिए मिल सकता है.
इन जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. ऐसी संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. साथ ही दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से नहीं निकलने की सलाह दी है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ जिलों में आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.
इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से 27 जिलों में मौसम बिगड़े रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग की माने तो, लखीसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, बेगूसराय, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, बांका, सुपौल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा और नवादा में हल्की बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है.
अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने संभावना जताई है कि बिहार में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी और अधिक बढ़ सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रात-दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को और अधिक गर्मी महसूस होगी. दिन में गर्म हवा के साथ अधिकांश जिलों में हीट वेव की भी संभावना है.
पटना, अरवल, गयाजी, जहानाबाद, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में दिन का तापमान बढ़ेगी. जबकि गोपालगंज, भभुआ और रोहतास में हीट वेब और अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की संभावना है. बक्सर और भोजपुर में भी अधिक गर्मी रहेगी.
Also Read: बिहार में 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया के एसपी बदले, देखें लिस्ट
