Bihar Weather LIVE Update: बिहार में पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, जानें पटना सहित अन्य शहरों का हाल

Bihar Weather Forecast Today Updates: पटना का पारा फिर से 42 डिग्री पर पहुंच गया. यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गये. सुबह दस बजे से ही धूप इतनी तीखी हो गयी थी कि उसे झेलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था.

Live Updates
4:39 PM. 25 Apr 22 4:39 PM. 25 Apr

मुजफ्फरपुर में गर्मी का कहर, 11.30 के बाद नहीं खुलेंगे स्कूल

मुजफ्फरपुर में अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. डीएम ने आदेश दिया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्री स्कूल समेत आंगनबाड़ी केन्द्र भी 11.30 तक ही चलेंगे. डीएम ने कहा है कि अगर कोई भी शिक्षण संस्थान इस निर्धारित अवधि के बाद चलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

4:39 PM. 25 Apr 22 4:39 PM. 25 Apr

अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक उछाल

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक उछाल होने की भी सम्भावना है. यानि अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 44 डिग्री तक रहने की संभावना है.

4:39 PM. 25 Apr 22 4:39 PM. 25 Apr

27 अप्रैल तक लू को लेकर अलर्ट

बिहार में 27 अप्रैल तक लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, शेखपुरा, नालन्दा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, नवादा, भागलपुर, कैमूर, रोहतास, मुंगेर शामिल हैं यानि इन जिलों में भी अगले 48 घन्टों तक लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

4:39 PM. 25 Apr 22 4:39 PM. 25 Apr

भागलपुर में 42 के पार पहुंचा पारा 

दो दिन पहले जहां जिले में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी. पर दो दिन बाद ही अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही है. अभी मौसम में कोई बदलाव की कोई संभावना नहीं है. दिन का का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इस दौरान तेज पछिया हवा चलेगी.

4:39 PM. 25 Apr 22 4:39 PM. 25 Apr

मुजफ्फरपुर में गर्मी कायम कर सकती है नया रिकार्ड 

मुजफ्फरपुर में उत्तर और पश्चिम दिशा से हवा चल रही है. एक तरह से कहा जा सकता है गर्म सुबह से दिन की शुरुआत हुई है. दिन चढ़ने के साथ ही इसके और बढ़ने की संभावना है. विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो आज तापमान इस मौसम का रिकार्ड कायम कर सकता है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. दिन में हवा की दिशा की बात करें तो यह उत्तर पश्चिम ही रहने की संभावना है. गति 17 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है.

4:39 PM. 25 Apr 22 4:39 PM. 25 Apr

राज्य में लू को लेकर अलर्ट 

राज्य के बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर में 27 अप्रैल तक लू का प्रभाव बना रहेगा. इन जगहों को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. लोगों को सुरक्षित स्थानं पर रहने का संदेश दिया है.

1:14 PM. 25 Apr 22 1:14 PM. 25 Apr

12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकालने की सलाह 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलें तो बेहतर होगा. घर में भी सुरक्षित रहने की जरूरत है. लगातार पानी पीते रहें. शरीर में पानी की कमी न होने दें. बच्‍चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्‍यान रखें. ओआरएस, ग्‍लूकोज आदि भी डाक्‍टर की सलाह के अनुसार लें.

1:14 PM. 25 Apr 22 1:14 PM. 25 Apr

सबसे गर्म रहा बांका 

24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुष्क बना रहा. प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी एवं समस्तीपुर में दर्ज हुआ जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज हुआ. एक से दो दिनों में दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है.

1:14 PM. 25 Apr 22 1:14 PM. 25 Apr

भीषण गर्मी से लोग हलकान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार रहा. भीषण गर्मी से लोग हलकान रहे. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा. पटना, बक्सर और भोजपुर में आज लू चलने की संभावना है. पटना, शेखपुरा, पश्चिम चंपारण जिले का माधोपुर, बक्सर, बांका और सिवान जिले का जीरादेई रविवार को सबसे गर्म रहा.

1:14 PM. 25 Apr 22 1:14 PM. 25 Apr

10 बजते-बजते गर्म हवा चलने लगी

पटना का पारा फिर से 42 डिग्री पर पहुंच गया. यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गये. सुबह दस बजे से ही धूप इतनी तीखी हो गयी थी कि उसे झेलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था. 10 बजते-बजते गर्म हवा भी चलने लगी. न्यूनतम तापमान भी 23 सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था. मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो 30 अप्रैल तक शहर का पारा इसी के आसपास बना रहेगा और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

1:14 PM. 25 Apr 22 1:14 PM. 25 Apr

गर्मी से लोग परेशान 

दोपहर 11 बजते बजते गर्म हवाओं ने लू का रूप ले लिया था और दोपहर चार बजे तक लोग इससे परेशान रहे. गर्मी के तीखेपन के कारण सड़क पर कम लोग ही नजर आ रहे थे. जो लोग अपने घर या दफ्तर में बैठे थे, वे तीखी धूप से बचे रहे लेकिन बाहर से आने वाली गर्म हवाओं और ऊमस से उनका हाल भी बेहाल रहा.

मुख्य बातें

Bihar Weather Forecast Today Updates: पटना का पारा फिर से 42 डिग्री पर पहुंच गया. यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गये. सुबह दस बजे से ही धूप इतनी तीखी हो गयी थी कि उसे झेलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >