Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, तेज हवा और ठनका गिरने की IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. आज राज्य के 11 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस दौरान तेज गति से हवा चलने के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर जारी है. आज मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में भयंकर बारिश के साथ तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की गई है. राजधानी पटना की बात करें तो, आज बादल गरजने के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इससे पहले बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही. हालांकि, दोपहर में अच्छी-खासी धूप खिली. इसके बाद शाम में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, आज भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बक्सर, रोहतास, भभुआ, गयाजी, शेखपुरा, बेगूसराय और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों में गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद में भयंकर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के अलावा भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में अगले 5 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा और विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. बादलों की सक्रियता दो अगस्त तक दक्षिण बिहार में रहेगी तो वहीं तीन अगस्त से सीमाचंल और चंपारण क्षेत्र में बारिश की संभावना हैं.

पिछले 24 घंटे में इतनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे की बात करें तो, हाजीपुर में 52 मिमी, नवादा के कौआकोल में 49 मिमी, सीवान में 49 मिमी, जमुई के इस्लामनगर अलीगंगज में 48.6 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 44.6 मिमी, नवादा के वारसलीगंज में 44.2 मिमी, नालंदा के सिलाव में 40.4 मिमी, नवादा के रोह में 38.2 मिमी, पटना के संपत्तचक में 36.8 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 36.2 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 32.6 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा भी अन्य जिलों में बारिश का दौर जारी रहा.

Also Read: Election Express Video: चौपाल में छलका जनता का दर्द, सिकटा विधानसभा में सड़क, सिंचाई और रोजगार बने बड़े मुद्दे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >