Bihar Weather: बिहार में दिवाली से पहले शुरू होगा बारिश का दौर, 23 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather: बिहार में दिवाली से पहले मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका है. इसका असर बिहार के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा.

Bihar Weather: बिहार के फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. पटना मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि आने वाले दिनों में बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है जिस वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा. अभी से ही सुबह और शाम बिहार के कई जिलों में कुहासा देखा जा रहा है. लोग ने पंखा और एसी का उपयोग करना कम कर दिया है. ऐसे में 23 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को रजाई और कंबल की जरूरत पड़ेगी.

क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल ने ताजे अपडेट में बताया कि फिलहाल बिहार में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हो रहा है, लेकिन जल्द ही स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने 22 अक्टूबर के बाद से हवा की गति में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ सकता है. एसके पटेल ने आगे बताया कि इसी दिन से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जो तापमान को नीचे लाने का कारण बनेगी. मौसम वैज्ञानिक का साफ़ कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

हवा की गति कितनी रहेगी

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक बंगाल के खाड़ी के दक्षिणी पूर्वी भाग और पश्चिमी मध्य भाग के आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी उपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनी हुई है जिसका झुकाव साउथ-वेस्ट की ओर है. इस वजह से इसका प्रभाव पड़ोसी राज्य बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा. 23 अक्टूबर को बारिश शुरू होते ही तापमान में कमी होते ही ठंड में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में हवा की गति 15-20 KMPH से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Tourism: गिरिहिंडा पहाड़, मटोखर दह झील और सामस विष्णुधाम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

Bihar By Election: इमामगंज सीट से मांझी की बहू को चुनौती देंगे ये तीन उम्मीदवार, जानिए नाम और पार्टी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >