Bihar Weather: आज बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में सुबह से छाए बादल, IMD की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बादल गरजने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में मुंगेर और राजगीर में भारी बारिश हुई.

Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बादल गरजने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. 19 जिलों में बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

11 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून

हालांकि, मौसम विभाग की माने तो, सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. 10 सितंबर तक मानसून कमजोर रहेगा लेकिन 11 सितंबर से मानसून फिर एक्टिव होगा. इसके बाद 18 सितंबर तक बिहार के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, बिगड़ते मौसम को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है.

मानसून एक्टिव होने की वजह

मौसम विभाग की तरफ से बिहार में मानसून के एक्टिव होने की वजह भी बताई गई है. विभाग की माने तो, मानसून प्रणाली का पश्चिमी विक्षोभों के साथ मेल होने से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी भरी दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हवा बिहार की तरफ आ रही है. साथ ही मानसून ट्रफ लाइन के कारण भी मानसून की सक्रियता बिहार में बढ़ जायेगी. जिससे कई जिलों में बारिश होगी.

पटना में मौसम में मौसम का हाल

राजधानी पटना में मौसम की बात करें तो, उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. हालांकि, रुक-रुककर बारिश हो रही है. आज सुबह भी कई इलाकों में बादल छाए हुए थे. ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि मौसम का मिजाज पटना में बदलने वाला है. बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी.

Also Read: Bihar Road Accident: पटना में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, गैस कटर से काटकर निकाली बॉडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >