Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर जारी, पटना समेत इन जिलों में आग उगलेगा आसमान

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. तेज धूप और पछुआ हवा के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे हॉट डे जैसी स्थिति बनी हुई है.

Bihar Weather: बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. बढ़ते तापमान और तेज पछुआ हवा के कारण लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर में तेज धूप और झोंकों के साथ बहने वाली गर्म हवाएं लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रही हैं. हालांकि, पिछले दो दिनों से तापमान में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है, फिर भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हवा की गति तेज बनी रहेगी, लेकिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

हॉट डे अलर्ट जारी

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान के 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके चलते कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, पटना, वैशाली, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, बांका और जमुई जिलों में हॉट डे की स्थिति बनी रह सकती है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव

आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसका खास असर महसूस नहीं होगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

पटना का मौसम

रविवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और धूप से बचाव करने की सलाह दी जा रही है.

Also Read: Success Story: बिहार की बेटी ने अंग्रेजों के देश में लहराया भारत का परचम, ब्रिटिश पार्लियामेंट में मिला ये बड़ा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >