बिहार में अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Weather Forecast: बिहार में इन दिनों तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. दोपहर के वक्त घर से निकलना मुश्किल हो गया है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस दौरान कुछ जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है. सुबह से ही तेज धूप खिल जा रही. इसके बाद दोपहर तक घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. इस बीच अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इस दौरान तेज हवा के साथ कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

अगले 2 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, अगले 2 दिनों तक राज्य के अधिकतर जगहों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. अगले 2 दिनों के दौरान सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, कैमूर, सासाराम, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर जिले में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के आस-पास रह सकता है.

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि बाकी के जिलों में तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. जबकि अगले 2 दिनों के दौरान राज्य में रात का न्यूनतम तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

पिछले 24 घंटे में दर्ज किया गया तापमान

मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिला के दावथ प्रखंड और नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखंड में दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस सारण जिला के परसा प्रखंड में दर्ज किया गया. बाकी के जिलों में भी चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया.

लोगों से की गई ये अपील

बिहार में लू की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. दोपहर के वक्त बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर में ही रहने की अपील की जा रही. इसके अलावा ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की गई है.

Also Read: ‘BJP को ही तय करना है CM’, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले विजय चौधरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >