Bihar: दाना तूफान का दिखने लगा असर, ठिठुरन बढ़ी, बारिश से किसानों में छायी निराशा

Bihar: चक्रवात दाना के कारण हुई बारिश से प्रदेश के कई जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेंटीग्रेड आ गया. जबकि, अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से नीचे गिरते हुए 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया.

Bihar: बंगाल की खाड़ी में उठे दाना नामक चक्रवात का असर बिहार में तीसरे दिन भी बना रहा. तीन दिन से लगातार आसमान में छाए बादल के बाद शनिवार को दिन भर हल्की बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया.हलांकि, इस दौरान किसी प्रकार के किसी भी भाग से नुकसान का समाचार नहीं है. मौसम विभाग द्वारा चक्रवात का असर शनिवार को भी बने रहने की भविष्यवाणी की गयी थी. इस दौरान हवा के दौड़ के साथ बारिश होती रही. दोपहर बाद बारिश का वेग कुछ और तेज़ देखा गया. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाजार और कार्यालय आने -जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पडा. चक्रवात के असर से होने वाले बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई थी. धान के फसल को इससे नुकसान अनुमान से ही लोगों की चिंता बढ़ गई थी. इस दौरान सवेरे से ही आसमान में बादल छाए रहे और 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही. जिससे लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया.

बारिश से धान की कटनी हुई प्रभावित

डाना तूफ़ान के कारण बिहार के कई जिले में बारिश होने से धान के तैयार फसलों की चल रही कटनी प्रभावित हुई है. कई किसानों के धान खेतों में कटे पड़े हैं. हलांकि, इसकी संख्या बेहद कम है. जिससे नुकसान भी कम पहुंचने के आसार हैं. कहीं-कहीं किसानों ने बारिश के मदेनजर धान की कटनी को फिलहाल टाल रखा है. बारिश के कारण,मटर, मसूर ,चना इत्यादि की लगौनी भी प्रभावित हुई है. कई जिलों में किसानों के द्वारा तैयार खेतों में बारिश के कारण बीजों का छिड़काव कार्य स्थगित कर दिया गया है. किसान अब मौसम के साफ़ होने का इन्तजार कर रहे हैं. जिनसे धान की उपजी फसलों को सही सलामत घर लाया जा सके.

तापमान में गिरावट ने कराया ठंड का अहसास

चक्रवात के कारण हुई बारिश से प्रदेश के कई जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेंटीग्रेड आ गया. जबकि, अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से नीचे गिरते हुए 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया. चक्रवात के समुद्र तट से टकराने और उसके कमजोर पड़ जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब हवा का निम्न द्वाव बन गया है. जिसके असर से बारिश हो रही है. ठिठुरन बढ़ गई है. रविवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. रविवार के बाद मौसम के साफ होने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गयी है.

इसे भी पढ़ें: Darbhanga Airport: अब दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, इस दिन से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

Prashant Kishor: ‘करोड़ों रुपये लेकर देती हैं पार्टी का टिकट’, प्रशांत किशोर ने पूर्व सीएम पर लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >