Bihar Weather: बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, दीपावली और छठ पर्व में ठंड का दिखेगा असर

Bihar Weather: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होगा. रात में कुहासा घना होने के कारण ठंड बढ़ेगी.

Bihar Weather: बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. रात होते ही तापमान गिर जा रहा है और दिन में धूप और गर्मी का अहसास हो रहा है. इससे लोगों की सेहत को नुकसान होने के साथ-साथ फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक ने पूर्वानुमान में क्या बताया

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होगा. रात में कुहासा घना होने के कारण ठंड बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार गिरी ने बताया कि निचले इलाकों से पश्चिमी हवा अब ऊपर की ओर बढ़ रही है. इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है.दीपावली और छठ महापर्व के आसपास अच्छी ठंड पड़ सकती है.

कुहासे से धान की फसल को नुकसान

किसानों का कहना है कि कुहासा के कारण धान को थोड़ा नुकसान हो सकता है. इसके अलावा अन्य फसलों को भी इससे नुकसान होगा. सर्द-गर्म के कारण वायरल फीवर और सर्दी-खांसी हर घर में दस्तक दे चुका है. इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग रही हैं.वहीं डॉक्टरों ने लोगों को बिना सलाह के दवा नहीं खाने की सलाह दी है.दवा दुकानदारों की माने तो एलर्जी और एंटीबायोटिक दवा की खपत अचानक फिर से बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए जारी किया नया दिशा-निर्देश, जानें किन चीजों पर लगी रोक

दो-दो स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने वाले अभिभावकों पर होगी कार्रवाई, ऐसे हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >