पटना समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने अगले 3 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

बिहार के 7 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

Patna Stormy Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पटना केंद्र ने राज्य के सात जिलों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण और वैशाली के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

अगले तीन घंटे के लिए तत्काल मौसम चेतावनी

आईएमडी की ओर से जारी तत्काल मौसम चेतावनी के अनुसार, कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है. तेज हवा के कारण खुले स्थानों में पेड़, बिजली के तार और कमजोर संरचनाओं से खतरा हो सकता है. वहीं, वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

मौसम विभाग के जिले और प्रखंडवार विवरण में बेगूसराय के कुछ प्रखंड, जहानाबाद के कई इलाके, पटना के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र समेत वैशाली, समस्तीपुर और सारण के कुछ हिस्सों को प्रभावित क्षेत्र में शामिल किया गया है.

आंधी-वज्रपात के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

आईएमडी ने मौसम खराब होने के दौरान लोगों से अनावश्यक रूप से खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे नहीं रहने की अपील की है. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित भवन के अंदर रहना सबसे सुरक्षित विकल्प होगा. लोगों को बिजली के खंभों, तारों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गयी है.

मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील

मौसम विभाग ने येलो वॉच जारी करते हुए लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है. अचानक मौसम खराब होने की स्थिति में सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

पटना में गंगा के रौद्र रूप से सहमे दियारा वासी, घर-स्कूल और अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >