Bihar Weather Alert : बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 और 5 सितंबर को बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है.
कई इलाकों में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर
पिछले कुछ समय से बारिश से राहत महसूस कर रहे इलाकों में एक बार फिर मौसम परेशानी बढ़ा सकता है. कई जगहों पर बादल छाए रहने और अचानक बारिश शुरू होने की संभावना है. जिन इलाकों में बादल ज्यादा सक्रिय रहेंगे, वहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है.
50 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
बारिश के साथ तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी है. हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में कमजोर पेड़, बिजली के खंभे और खुले में रखी वस्तुएं खतरे का कारण बन सकती हैं.
Also Watch : VIDEO: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का वोटरों को लेकर बयान, वीडियो में सुनिए