Viral Video: बिहार का वायरल वीडियो! चूल्हा-कुकर वाले का राज खुला, पुलिस हैरान

Bihar Viral Video: बिहार में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कूकर और चूल्हा ठीक करने वाले के पास से वो सब चीज बरामद हुआ जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी. पूरा वीडियो रिकॉर्ड हुआ जो वायरल हुआ है.

Bihar viral video: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. शराब की खरीद-बिक्री या सेवन करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. शराबबंदी के 9 साल पूरे हो चुके हैं. लेकिन चोरी-छिपे शराब की खरीद-बिक्री थमी नहीं है. पुलिस इन शराब कारोबारियों पर कार्रवाई भी करती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हुआ है. एक व्यक्ति जो गैस चूल्हा, प्रेशर कूकर वगैरह ठीक करने और उसके पार्ट्स को बेचने निकला है वो उसकी आढ में शराब का सप्लाई करता पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास मौजूद किचन के सामानों के अंदर थैले से शराब का खेप निकाला. पकड़ाया गया शख्स खुद को दरभंगा का रहने वाला बता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >