बिहार में शहरी घरों के लिए बड़ी राहत, 125 यूनिट से ऊपर बिजली अब 1.53 रुपये प्रति यूनिट सस्ती

Bihar Bijli Bill: बिहार के शहरी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अब 125 यूनिट से ऊपर बिजली का बिल 1.53 रुपये प्रति यूनिट सस्ता होगा. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

Bihar Bijli Bill: बिहार के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब शहरों के घरेलू उपभोक्ताओं को भी एक ही दर पर बिजली मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरी क्षेत्र में भी सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा.

एक स्लैब हटाया गया, बिजली बिल में 1.53 रुपये प्रति यूनिट की बचत

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने दो में से एक स्लैब हटा दी है. इसका मतलब है कि अब 125 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले शहरी उपभोक्ताओं को 1.53 रुपये प्रति यूनिट का फायदा होगा. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

35 पैसे बढ़ोतरी का प्रस्ताव टला

आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली कंपनी ने 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था. आयोग ने जांच के बाद पाया कि कंपनी मुनाफे में है. इसलिए बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.

शहरी और ग्रामीण व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी फायदा

आयोग ने निर्णय लिया कि ग्रामीण व्यावसायिक उपभोक्ता को 42 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली, शहरी व्यावसायिक उपभोक्ता को 1.20 रुपये प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी. इससे पूरे प्रदेश के करीब 27 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा.

125 यूनिट मुफ्त सीमा से ऊपर कितना फायदा होगा

जुलाई 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है. शहरों में बिजली का ज्यादा उपभोग होता है. उदाहरण के लिए बताएं तो पटना में कोई परिवार अगर 225 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो 125 यूनिट मुफ्त के बाद बाकी 100 यूनिट पर 153 रुपये की बचत होगी. अगर किसी घर में 300 यूनिट का उपभोग है, तो महीने में 268 रुपये तक की बचत होगी.

पहले दो स्लैब थे, अब एक ही स्लैब

  • पहले: 1-100 यूनिट- 4.12 रुपये प्रति यूनिट
  • 100+ यूनिट- 5.52 रुपये प्रति यूनिट
  • अब: दूसरी स्लैब हटा दी गई है. सभी उपभोक्ताओं को एक ही दर पर बिजली बिल मिलेगा.

बिहार के शहरी उपभोक्ताओं के लिए यह बड़ी राहत है. 1 अप्रैल से बिजली बिल कम आएगा और ज्यादा उपभोग करने वालों को भी फायदा होगा.

Also Read: बिहार के इंजीनियर के पास 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के लिए विदेश में बंगला, दार्जिलिंग में चाय बागान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >