दानापुर से मुंबई के लिए इस दिन से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, देखिये टाइम और शेड्यूल

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर से पुणे और मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी. इससे यात्रियों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और कन्फर्म टिकट मिलने में काफी सहूलियत होगी.

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने दानापुर से पुणे और मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और टिकट मिलने में आसानी होगी.

पुणे-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन के बारे में जानिए

रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी. यह ट्रेन पुणे से हर दिन दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और तीसरे दिन रात करीब 1 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी. यहां कुछ देर रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह करीब 2 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी.

वापसी में यही ट्रेन 3 अप्रैल से 17 जुलाई तक रोजाना दानापुर से सुबह 5 बजे चलेगी. यह 5 बजकर 30 मिनट पर आरा जंक्शन पर रुकेगी और अगले दिन शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर पुणे पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन के बारे में जानिए

गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन भी 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर आरा जंक्शन होते हुए 6 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक दानापुर से रात 9 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और आरा जंक्शन पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

इसके साथ ही रेलवे ने गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक कुल 13 चक्कर लगाएगी और हर मंगलवार को मुंबई से चलेगी. रेलवे का कहना है कि इन समर स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वालों को कन्फर्म टिकट मिलने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव: बसपा विधायक सतीश यादव ने किसे दिया वोट, बोले- संविधान बचाना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >