बिहार के इस जिले को मिली 7 नई ट्रेनों की सौगात, वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेल 17 जनवरी को यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रही है. इस दिन पहली बार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी. जिससे सफर और आसान व आधुनिक बनेगा.

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेल 17 जनवरी को यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रही है. इस दिन रेलवे के इतिहास में पहली बार स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी. इसके साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस भी पहली बार यात्रियों की सेवा में ट्रैक पर उतरेगी. इस खास मौके पर नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) जोन को कुल सात नई ट्रेनें मिलेंगी. इन ट्रेनों से पूर्वोत्तर और सीमावर्ती इलाकों की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

नई ट्रेनों में चार अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल

इन सात नई ट्रेनों में चार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और दो नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी. कटिहार रेल मंडल के लिए यह दिन बेहद खास माना जा रहा है. यहां के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने वाला है.

एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार ने दी जानकारी

एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार में निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय रेल लगातार मॉडर्न हो रही है. यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई और उन्नत सुविधाओं वाली ट्रेनें शुरू की जा रही हैं.

ट्रेनों में उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं

महाप्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है. यह ट्रेन किफायती होगी. साथ ही सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी. इसमें आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे सामान्य यात्रियों को बेहतर सफर मिल सके.

वहीं, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाएगी. यह ट्रेन तेज रफ्तार होगी. इसमें आरामदायक स्लीपर कोच होंगे. तकनीक के लिहाज से भी यह ट्रेन काफी आधुनिक होगी. रात की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी.

रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन नई ट्रेनों से सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं होगी. इससे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेज होगा. व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. कुल मिलाकर 17 जनवरी का दिन रेलवे यात्रियों के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है. नई ट्रेनें सफर को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगी.

Also Read: 600 KG सोना दान करने वाली महारानी नहीं रहीं, दरभंगा राज परिवार ने क्या-क्या किया था दान? पढ़िए त्याग और विरासत की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >