Bihar Train News: 1 जनवरी से छपरा से यहां के लिये चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और कितने होंगे कोच

Bihar Train News: माघ मेला लोगों के लिये बेहद खास होता है. इस मौके पर प्रयागराज के झूसी में भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में छपरा से झूसी के लिये स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 जनवरी से होगा.

Bihar Train News: बिहार से प्रयागराज के लिये स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. दरअसल, माघ मेला को लेकर प्रयागराज के झूसी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में रेलवे प्रशासन की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया. 1 जनवरी से लेकर 16 फरवरी 2026 तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, रोहतक रेलवे प्रशासन माघ मेला को लेकर आरक्षित विशेष ट्रेन चलायेगी.

स्पेशल ट्रेन की जानिये टाइमिंग और रूट

स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग और रूट की बात करें तो, छपरा-झूसी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 05005) रात 9 बजे छपरा से खुलेगी. इसके बाद सुरेमनपुर, सहतवार, बलिया, चितबड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, माधो सिंह और ज्ञानपुर से गुजरते हुए अगले दिन झूसी लगभग 4 बजे पहुंचेगी.

इसके बाद वापसी में झूसी-छपरा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 05006) रात 8 बजे झूसी से खुलेगी. इसके बाद उन्हीं रूटों से होते हुए अगले दिन लगभग 3:45 बजे छपरा पहुंच जायेगी. नये साल के जनवरी से ही इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा.

स्पेशल ट्रेन में मिलेंगे इतने कोच

छपरा से झूसी के लिये चलने वाली स्पेशल ट्रेन में टोटल 15 कोच होंगे. इनमें 6 स्लीपर क्लास, 1 एलएसएलआरडी कोच, 7 वातानुकूलित थर्ड इकोनॉमी क्लास और 1 जनरेटर सह लगेजयान शामिल होंगे. ऐसे में लोगों की संख्या को देखते हुए 15 कोच लगाए जायेंगे.

जानिये ट्रेन में क्या कुछ मिलेंगी सुविधाएं

स्पेशल ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल पायेगा. इसके साथ ही उनके समय की बचत भी हो सकेगी. जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की माने तो, लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इससे पूर्वांचल के साथ-साथ सारण इलाके के लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा.

Also Read: अब थानों में नहीं, हर शनिवार को अंचल में होगा भूमि विवाद का निपटारा, विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >